खुदा की बारगाह में झुके सिर

BY — October 6, 2014

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-अजहा

061009उदयपुर।  देश भर के साथ शहर में भी मुस्लिम समुदाय ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह 7.15 से 9 बजे तक शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज़ के दौरान शहर और देश की खुशहाली की दुआएं मांगी गई।

अल्लाह से देश में अमनो अमान की सूरत में कुर्बानी का सवाब मांगा गया। सभी मस्जिदों में ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी गई और फिर घरों में बकरों की कुरबानी का सिलसिला चला जो दोपहर तक जारी रहा। कई घरों में बकरों की कुर्बानी की गई और नियमानुसार कुर्बानी का गोश्त रिश्तेदारों और गरीबों में तकसीम किया गया।
061010यहां-यहां हुई ईद की नमाज़ : अंजुमन तालीमुल इस्लाम की सूचना के अनुसार शहर की विभिन्न मजिस्दों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज़ अदा की गयी जिसमे सुबह 7.15 बजे चिल्ले की मस्जिद, कहारवाड़ी, दरखान वाड़ी, हाथीपोल, 7.30 बजे मदीना मस्जिद लोहार कॉलोनी आयड़, 7.45 बजे छोटी मस्जिद सवीना, 8 बजे मस्जिद 80 फीट रोड सज्जननगर, शोएबुल औलिया मुर्शीद नगर, खारा कुआं, बड़ी मस्जिद सवीना, रजा कॉलोनी मल्लातलाई, हुसैन मस्जिद धोली बावड़ी, छीपा कॉलोनी मल्लातलाई, दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल, खांजीपीर, मस्ताना बाबा, आलू फैक्ट्री, सौदागर वाले बाबा खाई कब्रिस्तान मस्जिद, 8.15 बजे मस्जिद आयड़ ईदगाह, सिलावटवाड़ी, गोसिया कॉॅलोनी, हिरणमगरी सेक्टर-5, जहांगीरी मस्जिद वर्मा कॉलोनी, गरीब नवाज कॉलोनी रूपसागर, सज्जननगर ए-ब्लॉक, कत्ले सात, 8.30 बजे मस्जिद पहाड़ा, रहमान कॉलोनी, अलीपुरा, 8.45 बजे मस्जिद पलटन ईदगाह, 9 बजे मस्जिद मकबरा सूरजपोल, जामा मस्जिद चमनपुरा, ईदगाह पुराना स्टेशन पर ईद की नमाज़ अदा की गई। मस्जिदों में नमाज़ के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्थाएं रहीं।
कुर्बानी पर्व : बकरीद को इस्लाम में बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इस्लाम में एक वर्ष में दो ईद मनाई जाती है। एक जिसे मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी है बकरीद। बकरीद पर अल्लाह को बकरे की कुर्बानी दी जाती है। पहली ईद यानी मीठी ईद समाज और राष्ट्र में प्रेम की मिठास घोलने का संदेश देती है वहीं दूसरी ईद कर्तव्य के लिए जागरूक रहने का सबक सिखाती है। राष्ट्र और समाज के हित के लिए खुद या खुद की सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने का संदेश देती है। बकरे की कुर्बानी प्रतीक मात्र है। यह बताता है कि जब भी राष्ट्र, समाज और गरीबों के हित की बात आए तो खुद को भी कुर्बान करने से नहीं हिचकना चाहिए।
बदली यातायात व्यवस्था : ईद की नमाज के दौरान यातायात पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार चेटक स्थित पलटन मस्जिद पर नमाज के दौरान यातायात डायवर्ट किया गया। कोर्ट चौराहा से चेटक वाया हॉस्पीटल रोड, हाथीपोल से चेटक वाया एसबीबीजे, लोककला मंडल, पहाड़ी बस स्टैंड से हाथीपोल वाया चेटक, शिक्षा भवन से हाथीपोल वाया लोहा बाजार, हाथीपोल से शिक्षा भवन वाया लोहा बाजार मार्ग पर सुबह 7 बजे से प्रवेश निषेध रहा। इस दौरान कोर्ट चौराहे से बंशी पान, एमजी कॉलेज, हाथीपोल से झरिया, शिक्षा भवन, शिक्षा भवन से कोर्ट चौराहा व हाथीपोल वाया झरिया व दैत्यमगरी होते हुए यातायात डायवर्जन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *