Header Banner

हत्यारे पति की तलाश में जुटी पुलिस

BY — October 6, 2014

शराब के नशे में की हत्या, तीन टीमें रवाना

Police_capउदयपुर। बावलवाड़ा क्षेत्र के कांकण गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को शराब के नशे में उसकी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का खुलासा रविवार को हुआ।  पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में टीमें भेज दी है, जो आरोपी की तलाश कर रही है। कल दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार कांकण निवासी संग्राम भगोरा शराब पीने का आदी है। शुक्रवार को मजदूरी करके घर लौटा, तब उसकी पत्नी मणि से उसकी कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। रविवार तक जब आरोपी के घर में कोई नहीं दिखा, तो ग्रामीण वहां पहुंचे, जहां मणि मृत पड़ी थी और आरोपी संग्राम गायब था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और टीडी गांव से मणि के पीहर पक्ष के लोग पहुंचे। शव को बावलवाड़ा अस्पताल में रखवाया। यहां दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जहां पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत किया। पुलिस ने मृतक के पीहर पक्ष के सोमा पुत्र हकरा खराड़ी की रिपोर्ट पर आरोपी संग्राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply