Header Banner

निशुल्क सर्जरी होगी 50 अस्थि रोगियों की

BY — October 8, 2014

image descriptionउदयपुर। लायंस क्लब लेकसिटी, लायनेस क्लब लेकसिटी व बुरहानी हॉस्पीटल के साझे में आयोजित सात दिवसीय लायंस सेवा सप्ताह के तहत बुराहानी हॉस्पीटल में विभिन्न प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए। सप्ताह का समापन समारोह बुरहानी हॉस्पीटल में हुआ। आयोजकों ने पोलियो, घुटना प्रत्यारोपण व हिप प्रत्यारोपण के 50 रोगियों की निशुल्क सर्जरी का निर्णय किया।

हॉस्पीटल के एडमिनिस्ट्रेंटर व लायन्स क्लब लेकसिटी के स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन अस्थिरोग कन्सलटेन्ट (सलाहकार) डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी ने बताया कि सप्ताह भर चले इस शिविर में कई रोगियों की निशुल्क जांच एवं परामर्श दी गई। इन मरीजों की डाईबिटिज, ब्लडप्रेशर, हड्डी के दर्द, कमर दर्द एवं घुटना रोग की जांच एवं इलाज होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 20 से 25 प्रतिशत रोगी मधुमेह, थायरोइड, ओस्टियोपोरोसिस से अनजाने में ग्रसित हैं। जिसकी वजह से वे शरीर में, घुटने, कमर एवं गर्दन में दर्द से परेशान रहते हैं।
लायन्स क्लब लेकसिटी के अध्यक्ष आर.के.चतुर ने बताया कि तीनों संस्थाओं के सहयोग से पोलियो सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण एवं हिप प्रत्यारोपण के 50 रोगियों की नि:शुल्क सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सप्ताहभर चले इस शिविर में अध्यक्ष आर.के. चतुर, सचिव अशोक जैन, ट्रस्ट चेयरमेन राजीव मेहता का सहयोग सराहनीय रहा। शिविर में आंखों की जांच के बाद चश्मे का वितरण किया गया। जिसमें डॉ. डी.के. सनाढ्य ने 150 मरीजों की जांच एवं परामर्श किया। बहरेपन के लिए रोगियों की जांच एवं नि:शुल्क कान की मशीनों का भी वितरण किया गया। 2 अक्टूबर से चले इस शिविर में 2 अक्टूबर को 107, 3 अक्टूबर को 168, 4 अक्टूबर को 250, 5 अक्टूबर को 380, 6 अक्टूबर को 38 तथा 7 अक्टूबर को 344 रोगियों की जांच एवं चिकित्सा परामर्श के साथ ही अन्य सामग्री वितरित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply