Header Banner

आरटीयू की शतरंज स्पर्धा में जेईसीआरसी विजयी

BY — October 8, 2014

071003उदयपुर। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कॉलेजों की दो दिवसीय इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता पेसिफिक बिजनेस स्कूल में सम्पन्न हुई। टीम स्पर्धा में जेईसीआरसी जयपुर की टीम प्रथम स्थान व कोटा कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

एकल स्पर्धा में अमित कुमार बैरवा ने प्रथम, ज्ञान प्रकाश ने द्वितीय तथा तरंग गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विवेक सिंह चतुर्थ, राहुल रेनीवाल पांचवें व सुधांश वरानिया छठे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रख्यात शतरंज खिलाड़ी सर्व प्रवीण कोठारी, अनीस चित्तौड़ा एवं पलाश शाह तथा पर्यवेक्षक भीलवाड़ा के टीएस चौधरी थे। समापन समारोह में पेसिफिक बिजनेस स्कूल की डिप्टी डायरेक्टर प्रो. महिमा बिड़ला एवं आरटीयू कोटा के चेयरमैन-नोमिनी एमएम अंसारी ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply