Header Banner

नए वातावरण में नई चुनौतियों पर चर्चा करेंगे सीए

BY — October 10, 2014

दो दिवसीय सेमिनार 12 से, देश भर के चार्टर्ड्स करेंगे शिरकत

101007उदयपुर। द इंस्टीपट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया की प्रोफेशनल डवलपमेंट कमेटी व उदयपुर शाखा के तत्वाधान से 12-13 अक्टूबर को उदयपुर में ’नवीन वातावरण- नवीन चुनौतियां’ नामक चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें देश-विदेश के करीब एक हजार चार्टर्ड एकाउटेन्ट्स के भाग लेंगे।

सम्मेलन के मीडिया प्रभारी दीपक एरन ने बताया कि कम्पनी अधिनियम, सेवा कर से आयकर कानून में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन जन-सामान्य, व्यापारी वर्ग एवं यहां तक कि चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स एवं कर सलाहकारों को भी महत्वापूर्ण रूप से प्रभावित करेंगे ही, साथ ही इनका दूरगामी प्रभाव भी पड़ेगा। इन्हींभ पर चर्चा के लिए यह सेमिनार हो रहा है।
उदघाटन रविवार को भारत सरकार के कम्पनी लॉ बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस दिलीप राव देशमुख एवं द इंस्टीवट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. रघु करेंगे। इन्सटिट्यूट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए मनोज फेडनीस, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएफओ अमिताभ गुप्ता एवं कौंसिल मेम्बर श्यामलाल अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
द इन्सटिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया की उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील बडा़ला ने बताया कि सम्मेलन में आठ सत्र होंगे। पहले सत्र में कानपुर के अजय गुप्ता लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप व कम्पनी के एलएलपी में परिवर्तत करने के प्रावधानों का विश्लेषण करेंगे। दूसरे सत्र में फरीदाबाद के अतुल कुमार गुप्ता सेवा कर के अन्तर्गत सेनवेट क्रेडिट व रिवर्स चार्ज से सम्बन्धित प्रावधानों, तृतीय सत्र में दिल्ली के संजय अग्रवाल धन-कर से सम्बन्धित प्रावधानों का एवं चतुर्थ सत्र में दिल्ली के ही अशोक बत्रा सेवा कर में वर्क्स कान्टेªक्ट से सम्बन्धित प्रावधानों का गहन विश्लेषण करेंगे। दूसरे दिन प्रथम सत्र जयपुर के सीए के.एल. झँवर एकाउन्टिंग स्टेन्डर्स पर, द्वितीय सत्र में अहमदाबाद के सीए सुनील तलाटी स्क्रूटनी, सर्वे व सर्च पर, तृतीय सत्र में सीए अमरजीत चौपड़ा कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत अंकेक्षक द्वारा की जाने वाली रिर्पोटिंग व वार्षिक रिटर्न एवं चतुर्थ सत्र में दिल्ली के सीए (डॉ.) गिरिश आहुजा आयकर अधिनियम की धारा 50 सी व पूंजीगत लाभ से सम्बन्धित प्रावधानों का विश्लेषण करेंगे।
उदयपुर शाखा के सचिव योगेश पोखरना ने बताया कि सम्मेलन के प्रतिभागियों के लिए 12 अक्टूबर शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पोखरना ने बताया कि समापन सोमवार 13 अक्टूबर शाम 5 बजे होगा। अध्यक्षता इन्सटिट्यूट की प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply