उदयपुर। रोटरी क्लब उदय के नेतृत्व में चलाये जा रहे हेल्थ मिशन ए द रेट हेल्थ कार्ड अभियान के तहत द स्टडी स्कूल में दो सौ बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गयी।
क्लब अध्यक्ष ऋतु वैष्णव ने बताया कि इसके तहत बच्चों का वजन, उनका कद, ब्लड ग्रुप, पल्स रेट आदि चेक किये गये। डॉ डी. सी. शर्मा और डॉ कपिल भार्गव के साथ बालाजी नर्सिंग कॉलेज का भी सहयोग रहा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर क्लब सदस्य डॅा. वत्सल और डॅा. हथलीन हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य विजय अरोड़ा ने क्लब के कार्यों को सराहा।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.