Header Banner

राजस्थान विद्यापीठ इंटर कॉलेज वॉलीबाल में विजयी

BY — October 10, 2014

कप्यूटर एवं आईटी महाविद्यालय

101001उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की एमबीए महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल का मुकाबला श्रमजीवी महाविद्यालय एवं कम्प्यूटर आईटी महाविद्यालय के मध्य हुआ जिसमें कम्प्यूटर महाविद्यालय कड़े संघर्ष के बाद विजयी रहा।

स्पोर्टस बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रमजीवी महाविद्यालय, कप्यूटर एण्ड आईटी महाविद्यालय, एमबीए महाविद्यालय, रूरल टेक्नोलॉजी महाविद्यालय, होम्योपेथिक महाविद्यालय, लोकमान्य तिलक महाविद्यालय डबोक आदि टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर एमबीए के निदेशकप्रो. एनएस राव, कम्प्यूटर व आईटी निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. दिलीप सिंह चौहान भवानीपाल सिंह राठौड़, सचिव स्पोर्ट्स बोर्ड, रोहित कुमावत, संतोष लांबा, निर्णायक एमएस खत्री उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply