Header Banner

जमकर खरीददारी की महिलाओं ने

BY — October 14, 2014

ईवा मेला-2014 सम्पन्न

141010उदयपुर। अनुपम महिला क्लब द्वारा फिल्ड क्लब में आयोजित किये गये तीन दिवसीय ईवा मेला-2014 के अंतिम दिन आज महिलाओं की जबरदस्त भीड़ रही। दीपावली निकट होने के कारण महिलाओं ने अपने लिए अपने पसन्दीदा परिधानों की जमकर खरीददारी की। कछ स्टॉल्स पर तो स्टॉक तक समाप्त हो गया था।

141011महिलाओं ने फिलिगिरी स्टॉल्स पर जोरजट एंव शिफोन कपड़े पर स्वयं द्वारा तैयार की गई डिजाईन की लखनवी वर्क की साडिय़ों की उिमांड देखी गई। दिव्यानी सिंह ने बताया कि इनदिनों जोरजट एंव शिफोन कपड़े को महिलाओं द्वारा पसन्द किया जा रहा है क्योंकि यह कपड़ा पहनने में बहुत हल्का होता है। इन साडिय़ों पर वे स्वयं डिजाईन करती है और उन पर लखनऊ में वर्क कराती है। लखनवी वर्क के नाम से मशहूर इन साडिय़ों की डिमांड बहुत रही। इस स्टॉल्स पर 2200 से लेकर 39 हजार रूपयें तक की साड़ी उपलब्ध थी।
141012क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि तीन दिनों में महिलाओं ने इस बार अपने एवं अपने परिवार के लिए पसन्दीदा वस्त्रों एंव अन्य प्रकार के घरेलू एंव सजावटी सामानों की जमकर खरीददारी की। इससे महिला उद्यमियों का भी हौसला काफी बढ़ा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply