Header Banner

निखिल एवं सौम्या मिस्टर एंड मिस फ्रेशर

BY — October 14, 2014

कला महाविद्यालय में हुआ आयोजन

141013उदयपुर। सुविवि के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को हुई फ्रेशर पार्टी में विभिन्ने दौर से गुजरने के बाद निखिल चौधरी को मिस्टर फ्रेशर और सौम्या भंभानी को मिस फ्रेशर चुना गया।

141016141015सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि छात्र वर्ग में सोनू सैफी और आशीष माटा क्रमशः प्रथम रनर अप और द्वितीय रनर अप चुने गए वहीं छा़त्रा वर्ग में चित्रा पाटीदार, प्रथम रनर अप और निव्या जैन द्वितीय रनर अप चुनीं गई। मुख्य अतिथि स्नातकोत्तर अध्ययन की अधिष्ठाता प्रो. सीमा मलिक थीं। अध्यक्षता प्रो. फरीदा शाह, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ने की। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रो. मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को एक मंच पर लाते हैं और आपसी संवाद के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराते है। महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता प्रो. मदनसिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रम एक मंच प्रदान करते हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. फरीदा शाह ने कहा कि जीवन में ऊर्जा के संचार के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार की सह-शैक्षिक गतिविधियां भी अनिवार्य होती है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का हिस्सा होती हैं।
141014स्वागत उद्बोधन करते हुए सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि युवा नई राहों के अन्वेषी होते हैं और महाविद्यालय के इस प्रकार के कार्यक्रम उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशने के मंच होते हैं।इस समारोह में महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाई और विक्रम खटीक भी विचार व्यक्त किए। उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महाविद्यालय के छात्रों ने ‘हवन कुंड मस्तों का झुंड‘, हम तेरे बिन अब रह नहीं पाते, तेरे बिना क्या वजूद है मेरा‘ और मोहब्बत बरसा देना सावन आया है‘ जैसे गानों मोहक प्रस्तुतियां दीं।छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक सहित पूरी कार्यकारिणी ने फ्रेशर पार्टी में सक्रिय भागीदारी निभाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply