आरके मॉल में आकर्षक साज-सज्जा

BY — October 25, 2014

251003उदयपुर। दीपावली पर पंचवटी स्थित आरके मॉल में पर्यटकों एवं शहर की जनता के लिए आकर्षक साज-सज्जा की गई। मॉल के निदेशक राजू कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर ज़री शोरूम को इस प्रकार सुसज्जित किया गया कि वह दूर से ही जनता को आकर्षित कर रहा था।

दीपावली पर जनता के लिए ओएमजी में विशेष व्यंजनों के साथ पर्यटकों का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि वेस्टसाइड शोरूम में घर में साज-सज्जा हेतु काम आने वाले उत्पाद दीए, फ्लावर पॉट, फ्लावरमग, मेटिंग, फ्लोरिंग फ्लावर, परफ्यूम, होम फर्नीश्ंिाग, किचन अप्लायंसेस, जूते, चप्पल सहित अनेक उत्पाद की विभिन्न वैरायटियंा सहित आईएनसी 5, 109 एफ, यूजन बीट शोरूम में पश्चिम संस्कृति के आधुनिक डिजाइनयुक्त कपड़े, ज़री शोरूम पर शादी-ब्याह को लेकर नवीन डिजाइनों की साडिय़ों पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल में फेम इंडिया कंपनी की ओर से सभी प्रकार की पार्टीज के लिये उपयोगी रजवाड़ा कलेक्शन की विशाल रेंज उपलब्ध है। चौदह वर्ष तक के बच्चों के लिए लिलिपुट किड्स वियर की व्यापक रेंज पर विशेष छूट दी जा रही है। मॉल में संचालित ओएमजी फूड कोर्ट में गुणवत्ता युक्त मल्टी क्यूजिन फूड और विशेष रूप से हर प्रकार का खाना थाली में उपलब्ध है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *