Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल : लंगा आज बिखेरेंगे लोक रंग

BY — October 25, 2014

251002उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित डेजलिंग दीवाली में आज राजस्थानी लंगा कलाकार राजस्थानी लोकगीत एवं नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ देंगे। 2 नवम्बर तक भरपूर मनोरंजन के अलावा खरीददारी और खान-पान पर केपिटा स्टार लक्की ड्रॉ में लोगों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने का चांस मिलेगा।

माल प्रबंधन ने बताया कि दीवाली पर प्रतिवर्ष की तरह ही मॉल में आकर्षक सजावट की गई है एवं कई ब्राण्ड स्टोर्स पर विषेष ऑफर्स भी मिल रहे हैं। साथ ही बच्चों को अपने चहेते दोस्तों स्वीटी और बड्डी से मिलने का मौका भी मिल रहा है। अगले रविवार 2 नवम्बर को डान्स की विशेष फॉर्म टेप डान्स देखने का मौका भी मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply