Header Banner

पहली बार मंत्री बनने के बाद कल आएंगे कटारिया-किरण

BY — October 31, 2014

कार्यकर्ताओं ने की भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां

311012उदयपुर। केबिनेट विस्तार के बाद गृहमंत्री बने गुलाबचंद कटारिया सुबह 6 बजे रेल से तथा पीएचईडी मंत्री बनीं किरण माहेश्वरी दोपहर में उदयपुर पहुंचेगी। दोनों का उनके समर्थक भव्य स्वागत करेंगे।

मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि सिटी स्टेशन पर प्रातः 6.15 बजे कटारिया के पहुँचते ही भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। कार्यकर्ता जुलूस के रुप में उन्हें उदियापोल होते हुए सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल ले जाएंगे जहां डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की जाएगी। यहाँ से वापस पार्टी कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें।
जनजाति मोर्चा के शहर/देहात पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे होगी जिसमें मोर्च के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीणा, महामंत्री हेमन्त पबड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, नानालाल अहारी, प्रताप गमेती, अमृतलाल मीणा, गौतम लाल मीणा उपस्थित रहेंगें।
उधर पीएचईडी मंत्री बनीं किरण माहेश्वरी आज सुबह राजसमंद सीमा पर जस्साखेड़ी पहुंची जहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शाम को द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर रात्रि विश्राम राजसमंद में करेंगी। वे कल उदयपुर पहुंचेंगी। सुखेर में उनके समर्थकों द्वारा स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply