Header Banner

पटेल जयंती पर एकता के लिए दौड़े युवा

BY — October 31, 2014

311010उदयपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती पर विविध संगठनों ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। सुबह आठ बजे सिंघानिया यूनिवर्सिटी और अन्य विभागों के तत्वावधान में फतहसागर रोड पर दौड़ का आयोजन हुआ।

311009311008311011शुक्रवार को फतहसागर पाल के देवाली छोर से सिंघानिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में खेल विभाग व अन्य संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सांसद अर्जुन मीणा, महापौर रजनी डांगी, प्रमोद सामर, तैराक भक्ति शर्मा, वेट लिफ्टर माला सुखवाल आदि मौजूद थे। साथ ही सिंघानिया यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

311007विद्यापीठ कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही जयंती पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी को सुबह 7 बजे कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत एवं रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाई।

311006प्रो. सारंगदेवोत ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. एन.एस. राव, डॉ. मनीष श्रीमाली, प्रो. सुमन पामेचा, प्रो. एस.के. मिश्रा, डॉ. राजन सूद, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. जीवनसिंह खरकवाल, डॉ. मंजू मांडोत, डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. देवेन्द्र आमेटा, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, विद्यापीठ के समस्त विभागाध्यक्ष, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply