Header Banner

शोरूम में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग

BY — November 4, 2014

Police_capउदयपुर। सेक्टर तीन मेन रोड स्थित दिव्य गारमेंट्स शोरूम में शनिवार रात  हुई चोरी के मामले में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं खोज पाई है। हालांकि पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए टीमें बनाई है, जो जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को सेक्टर चार निवासी आशुतोष पुत्र शंकर लाल काबरा उसके सेक्टर तीन स्थित कपड़ों की दुकान को बंद कर घर चला गया। अगले दिन आशुतोष दुकान पर लौटा तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान खोलकर देखी तो वहां से लगभग सवा लाख रुपए के 80 ब्लेजर, पांच हजार रुपए नकद चोरी हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल पाई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply