Header Banner

भरत सुसाइड केस में बयान कल

BY — November 4, 2014

011116उदयपुर। रियल स्टेट कारोबारी भरत मंदवानी के हाई प्रोफाइल सुसाइड केस में पुलिस कल पत्नी और उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने मौके से मिले तीनों मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है।

गौरतलब है कि भरत (35) पुत्र रमेश मंदवानी ने शनिवार को रानी रोड पर फतहसागर में कूदकर जान दे दी। भरत मंदवानी साहिल प्रॉपर्टीज का मालिक था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि भरत ने खुदकुशी से पहले आखिरी कॉल भाई दिनेश को की थी। दिनेश ने पुलिस को बताया कि भरत ने उसे कॉल करके कहा था कि पत्नी-बच्चों का ध्यान रखना। दिनेश ने तुरंत परिचित पुलिस ऑफिसर को फोन किया। जब तक पुलिस इस संबंध में हरकत में आती व्यवसायी के डूबने की सूचना मिल चुकी थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply