Header Banner

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजि़क फेस्टीवल सनबर्न 16 को उदयपुर में

BY — November 5, 2014

051108उदयपुर। वर्ष 2007 से प्रतिवर्ष गोआ में परसेप्ट लिमिटेड के बैनर तले होने वाला कार्यक्रम सनबर्न उदयपुर में 16 नवम्बर को होटल एम्बियंस के ओकेज़न गार्डन में होगा। सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टीवल है।

उल्लेखनीय है कि अब तक महानगरों नई दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई में ही होने वाले प्रोग्राम सनबर्न ने अब छोटे शहरों को अपना टारगेट बनाया है। इसके तहत जोधपुर, अहमदाबाद में भी सनबर्न हो चुका है। इसी कड़ी में इस बार उदयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष गोआ में हुए कार्यक्रम में करीब एक लाख से अधिक युवाओं ने शिरकत की थी वहीं 120 से अधिक कलाकारों ने प्रदर्शन किया था।
इसमें साउथ अफ्रीका की डीजे केन्डिस रेडिंग ड्यूल ड्रामा के साथ जयपुर के डीजे रिब, डीजे वैभव एवं उदयपुर के डीजे बैश भी सहयोग देंगे। 16 नवम्बर को शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का टिकटिंग पार्टनर उदयपुर लेकसिटी डॉट कॉम को बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए इसके फेसबुक पेज पर भी संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply