Header Banner

दुष्कर्म का आरोपी रिमांड पर

BY — November 5, 2014

051107उदयपुर। बैंक क्लर्क  की परीक्षा देने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कल हाथीपोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटनास्थल की तस्दीक की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीनगर हाल भदेसर निवासी युवती ने परिवाद पेश कर शहर के हाथीपोल थाने में आरोपी धमाणा, कपासन हाल भदेसर निवासी गिरिजा शंकर उर्फ गिरिराज पुत्र घनश्याम दाधीच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीडि़त युवती ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात भदेसर स्थित एक ई-मित्र पर हुई थी, जहां आरोपी गिरिजाशंकर काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती के दौरान युवती उदयपुर में 30 अगस्त, 2014 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क की परीक्षा देने के लिए आई। आरोपी युवक भी उसके साथ आया। यहां दोनों ने एमबी हॉस्पीटल में स्थित सेठ रामेश्वरलाल सेठिया धर्मशाला में एक कमरा लेकर रूके, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवाद के जरिए मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। पुलिस आरोपी से पूछताद कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply