निगम आयुक्त बारहठ कर रहे भाजपा का प्रचार

BY — November 6, 2014

061107उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का मामला सामने आया है।

पता चला है कि नगर निगम के आधिकारिक वेब पोर्टल www.udaipurmc.org पर आचार संहिता लागू होने का कोई असर नहीं पड़ा है। इस वेब पोर्टल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को नियमित रूप से अपलोड किया जा रहा है। हालांकि मददगार द्वारा जवाब तलब करने पर आयुक्त बारहठ का कहना था कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। इसके विपरीत आज 1 बजे तक पार्टी के कार्यक्रमों का कवरेज साइट पर चल रहा था।
नगर निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगे 10 दिन हो गये हैं। 22 नवम्बर को मतदान होना है। जिला प्रशासन पूरे शहर में आचार संहिता के चलते पोस्टर और बैनर हटवा रहा है तथा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने देने के दावे कर रहा है, लेकिन खुद निगम का प्रशासन खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भाजपा का प्रचार कर रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यक्रम के फोटो अपलोड किये जा रहे है।
निगम के नहीं पार्टी के कार्यक्रम अपलोड
नगर निगम की आधिकारिक साइट पर सारे नियम कायदे तक पर रख कर जो फोटो अपलोड किये गए है, वह निगम के कार्यक्रम के नहीं बल्कि तीन दिन पहले हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के हैं। अपलोड फोटो में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी मंचासीन हैं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के फोटो स्लाइड पर लगातार चल रहे है । दो दिन पहले अपलोड हुए इन फोटो का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारी विरोध किया है।
चुनाव सम्बन्धी कोई अपडेट नहीं
नगर निगम में बैठे अधिकारी भाजपा नेताओं को खुश करने में इस कदर लगे हुए हैं कि उन्होने भाजपा कार्यक्रम के फोटो तो अपलोड कर दिये लेकिन अभी तक चुनाव सम्बन्धी कोई भी सूचना या अन्य कोई अपडेट नहीं किया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *