धूमधाम से मना प्रकाश पर्व

BY — November 6, 2014

– गुरु नानक देव जयंती पर हुए लंगर
– सभी गुरुद्वारे विद्युत सज्जा से लकदक

061102उदयपुर। सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का 546 वां प्रकाश उत्सव शहर भर में हर्षोल्लास और परम्परानुसार मनाया गया। शहर के सभी गुरुद्वारों में सुबह से धार्मिक कार्यक्रम और शबद कीर्तन हुए। लंगर आयोजन भी हुए। गुरुद्वारों और सिख समुदाय बहुल कॉलोनियों में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

061103सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार में अलसुबह ही शबद कीर्तन और लंगर शुरू हो गए थे। समाज के बच्चों से बुजुर्गों तक ने भाग लिया गुरुद्वारे में अन्य समाजों के लोगों ने भी लंगर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह अखंड पाठ के समापन के बाद लंगर शुरू हुआ। मुख्य लंगर दोपहर 12 बजे से चार बजे तक चला।

061104सेक्टर 11 स्थित गुरुद्वारा अरजन दरबार में अखंड पाठ का समापन हुआ। यहां दो चरणों में दीवान सजाए गए, जिनमें रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन किए गए। शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर 14 स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण, प्रतापनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में भी सुबह से कार्यक्रम हुए। अटूट लंगर चल रहा है। शाम को गुरुद्वारों के बाहर शानदार आतिशबाजी भी की गई।

061115061116061112061113061114061111

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *