Header Banner

उदयपुर में भी रेजिडेंट उतरे हड़ताल पर

BY — November 6, 2014

061106उदयपुर। कोटा में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट को लेकर विरोध में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े तीनों अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर आज दोपहर दो बजे से हड़ताल पर उतर गए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले कोटा के अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटा के रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर उतरे हुए हैं, जिनके समर्थन में आज उदयपुर आरएनटी से जुड़े तीनों अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ने बताया कि कोटा में हुई घटना के विरोध में आज दोपहर दो बजे से काम का बहिष्कार किया गया है। यह हड़ताल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खत्म होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply