Header Banner

युवक ने लगाई फांसी

BY — November 6, 2014

कारण तलाश रही है पुलिस

061105उदयपुर। शहर के फतहपुरा स्थित खारोल कॉलोनी में आज सुबह एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार खारोल कॉलोनी निवासी नरेश पुत्र शंक रलाल खारोल ने घर में आज सुबह आठ बजे फांसी लगा ली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नरेश पेशे से चालक था। वह डॉ. एसके लुहाडिय़ा की गाड़ी चलाता था। सुबह सात बजे नरेश उठा और घर के बाहर मोहल्ले में घूमने चला गया। कुछ समय बाद वह घर लौटा। आठ बजे उसका चचेरा भाई उसे बुलाने आया तो देखा कि नरेश कमरे में फंासी पर लटका था। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उसे उतार कर एमबी अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply