दोपहर तक आएगी भाजपा की सूची

BY — November 8, 2014

उदयपुर नगर निगम चुनाव

kamal-logoउदयपुर। निकाय चुनाव के तहत उदयपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्यााशियों की सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है। संभवतया रविवार दोपहर बाद तक सभी 55 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जयपुर में चुनाव प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी ने गृहमंत्री कटारिया एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकर प्रत्येक सीट पर मंथन किया व विभिन्न कसौटियों पर प्रत्येक उम्मीदवार को कसते हुए श्रेष्ठ प्रत्याशी के चयन हेतु विभिन्न चरणों में कवायद पूरी कर ली। जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि प्रत्येक सीट पर तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल बनाकर संगठन को सौंप दिया। संगठन का नेतृत्व उन तीन श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक नाम का चयन कर मीडिया प्रकोष्ठ के जरिये घोषणा कर देगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *