वेश्यावृति के दो गिरोह का भण्डाफोड़

BY — November 8, 2014

छह महिलाओं सहित दो होटल मैनेजर और एक दलाल गिरफ्तार

081115उदयपुर। शहर पुलिस ने शनिवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए वेश्यावृति करवाने वाले दो गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए छह महिलाओं सहित दो होटल के मैनेजरों और एक दलाल को गिरफ्तार किया। दोनों स्थानों पर लम्बे समय से इस तरह का काम चल रहा था।

डिप्टी गोपालसिंह ने बताया कि लम्बे समय से सूचना थी कि अंबामाता थाना क्षेत्र के फतहपुरा स्थित होटल अश्विनी वाटिका में वेश्यावृति का धंधा चल रहा है। शनिवार को कार्यवाही की गई। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा, जिसने होटल मैनेजर व दलाल से सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद होटल मैनेजर ने एक युवती के साथ इस बोगस ग्राहक को एक कमरे में भेजा। जहां से इशारा करने पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। दबिश में पुलिस ने होटल के दो कमरों से अवैध रूप से वेश्यावृति करते हुए रेखा पत्नी स्व. दिनेश भट्ट निवासी जावरमाइंस और रीना पत्नी अशोक कुमार निवासी मल्लातलाई के साथ-साथ होटल मैनेजर प्रभुसिंह पुत्र दौलतसिंह निवासी ओगणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्त में आई दोनों महिलाएं आपस में बहनें हैं। एक के पति की मौत हो चुकी है व दूसरी ने अपने पति से तलाक ले लिया है। इसके बाद से ही इस धंधे में हैं।
081116इसी तरह डिप्टी माधुरी वर्मा ने भी शनिवार को उदियापोल स्थित कीर्ति होटल में वेश्यावृति की सूचना पर दबिश दी। दबिश में इस होटल से पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस होटल से पुलिस ने होटल को ठेके पर लेकर चलाने वाले पुष्करनारायण पुत्र चिमनलाल अग्रवाल निवासी सर्वऋतु विलास और दलाल सुरेन्द्र पुत्र देवकिशन मीणा निवासी गोवर्धनविलास थाने के पास को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *