धूम-धड़ाके से आए प्रत्याशी (pics)

BY — November 11, 2014

महापौर के दावेदार बनने को नानालाल बया ने किया शक्ति प्रदर्शन
55 वार्डों में 222 प्रत्याशियों के 329 नामांकन

111129उदयपुर। दोनों दलों के प्रत्या शियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ पूरा शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा में महापौर के दावेदारों में मंडल अध्यक्ष नानालाल वया ने भी अपने समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। उनका हरसंभव प्रयास रहा कि भाजपा महापौर के दावेदार पारस सिंघवी के कल निकले जुलूस से अधिक उनका प्रभावशाली रहे।

111118111121111120111119कोई ढोल-धमाके के साथ तो किसी ने बंदूक से बम छोड़कर भी खुशी जताई। भाजयुमो नेता लवदेव बागड़ी भी चौपहिया वाहनों में लदे समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। कई प्रत्या़शी तो नेताओं, पदाधिकारियों के धोग लग कर बाद में नामांकन दाखिल करने पहुंचे वहीं भाजपा जिलाध्यतक्ष दिनेश भट्ट हाथ में लिस्टय लिए खड़े रहे कि किस-किस उम्मीपदवार ने नामांकन दाखिल कर दिया है या कौन नहीं कर पाया है। इसी कारण पकड़ में आया कि वार्ड 44 से पारस चित्तौाड़ा का पीटा एक्टस का कोई मामला दर्ज होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। हाथों हाथ पूर्व पार्षद झमकलाल जैन को नामांकन दाखिल कराया गया। वहां खड़े पार्टी समर्थक इसे जैन की लॉटरी लगना बताते हुए हर्षातिरेक हो रहे थे। कलेक्ट्री  के गेट पर कई बार समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस को खासी मशक्कात करनी पड़ी।
111122111123111124111125रिटर्निंग अधिकारी छोगाराम देवासी ने बताया कि नगर पालिका आमचुनाव 2014 के तहत नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि तक मंगलवार को उदयपुर नगर निगम के 55 वार्डों के लिए कुल 222 प्रत्यािशियों ने 329 नामांकन दाखिल किए। कानोड़ नगरपालिका से 60 नामांकन दाखिल हुए जिनमें 36 नामांकन मंगलवार को प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के तहत 12 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी जबकि 14 नवम्बर अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 15 नवम्बर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 22 नवम्बर को होगा।

111127111128

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *