बागियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

BY — November 11, 2014

– कांग्रेस के अजय पोरवाल, भाजपा के बागी संतलाल अग्रवाल ने ठोकी ताल, दिग्गज पदाधिकारियों का कलेक्ट्री पर रहा जमावड़ा

111116उदयपुर। निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन, कडक़ धूप और रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे के बाहर प्रत्याशियों की लगी लम्बी लाइन मानों किसी राशन की दुकान के बाहर लगी लाइनों का आभास करा रही थी। आज चार घंटे में करीब 150 नामांकन भरे गए। वार्ड 44 से भाजपा के उम्मी दवार पारस चित्तौ ड़ा का फॉर्म रिजेक्ट  होने के बाद हाथों हाथ झमकलाल जैन को फॉर्म भरवाया गया। जैन पूर्व में भी पार्षद रह चुके हैं। गत कार्यकाल में इनकी पुत्री मीनाक्षी जैन पार्षद रही थी।

दोनों पार्टियों के बागी प्रत्याशियों का भी खूब बोलबाला रहा। कई बागी नेता पार्टी के बड़े पदाधिकारी के हटने का इंतजार कर रहे थे ताकि नामांकन के दौरान उनसे सामना न हो। कुछ सुबह नामांकन भरकर निकल गए तो कुछ नेताओं के हटने का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10.30 बजे से कलेक्ट्री में नेताओं सहित बागियों का अपने अपने समर्थकों के साथ आवागमन शुरू हो गया था लेकिन 11 से 12 बजे तक शुभ मुहूर्त होने के कारण पसीने से लथपथ, फूलमालाएं पहने प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलेक्ट्री पहुंचे लेकिन आगे अपने वार्ड के रिटर्निंग अधिकारी के यहां लाइन में लगना पड़ा।
111113111111दोनों पार्टियों द्वारा युवाओं को अच्छी भागीदारी देने के कारण कलेक्ट्री में युवाओं की खासी संख्या रही। महिला प्रत्याशियों के साथ खासी संख्या में समर्थक उमड़े तो कहीं कुछ प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्री तक पांच समर्थक भी नहीं पहुंचे। प्रत्याशियों ने कलेक्ट्री पहुंचकर वहां खड़े नेताओं के धोग लगाकर आशीर्वाद भी लिया।
सभी बड़े नेता रहे मौजूद : इस दौरान महापौर रजनी डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, कमल मित्र मंडल, उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत, रवीन्द्र श्रीमाली, विजय प्रकाश विप्लवी सहित कई नेता मौजूद रहे।
111112बागी के रूप में इनके नामांकन : वार्ड 4 से कांग्रेस के अजय पोरवाल, वार्ड 14 से कांग्रेस के राशिद खान, वार्ड 43 से भाजपा की संगीता अरोड़ा, वार्ड 8 से भाजपा की आभा आमेटा, वार्ड 44 से कांग्रेस की नजमा मेवाफरोश, वार्ड 42 से भाजपा के संतलाल अग्रवाल, वार्ड 26 से कांग्रेस के दिनेश राव, 46 से साहिबा शेख, 36 से भाजपा के ताहिर खान, 19 से कांग्रेस के भंवरलाल जैन, 24 से कांग्रेस की आशा मालवीय आदि ने बागी के रूप में नामांकन दाखिल किए।
इन्होंने भरे नामांकन : वार्ड 33 से भाजपा के अशोक कुमार, 11 से सुनीता, 13 से भाजपा की रेखा चौहान, 33 से भाजपा के वेणीराम सालवी, 47 से कांग्रेस की समीना सिद्दीकी, 52 से भाजपा की शोभा महता, यहीं से कांग्रेस की चंद्रकांता सोनी, 44 से निर्दलीय प्रदीप कुमार, 43 से कांग्रेस की चंद्रकला अग्रवाल, 6 से कांग्रेस के मोहसिन, 6 से भाजपा के कमलेश जावरिया, 40 से भाजपा के राकेश पोरवाल, 2 से कांग्रेस के सुनील नकवाल, 8 से कांग्रेस की सरिता शर्मा, 2 से भाजपा के रमेश चंदेल, 45 से भाजपा की रेखा जैन, 5 से भाजपा के गणपतलाल सोनी, 11 से भाजपा के पंकज भंडारी, 10 से भाजपा के देवेन्द्र जावलिया, 48 से भाजपा की रेहाना जर्मनवाला, 34 से भाजपा की हंसा माली, 35 से भाजपा के जगत नागदा, 38 से कांग्रेस की शाइना छींपा, 38 से ही इंडियन मुस्लिम लीग की शकीला बानू आदि नामांकन भर चुके थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *