एवरेस्ट रिसोर्ट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

BY — November 11, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में कुछ समय पूर्व युवक की करंट लगने से कल शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार नोखा निवासी कुम्हारों का भट्टा निवासी पूरण गमेती ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश गमेती सुखेर स्थित एवरेस्ट रिसॉर्ट में काम करता है। कुछ समय पूर्व काम के दौरान उसे कंरट लग गया। हादसे में ओमप्रकाश अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस ने पूरण गमेती की रिपोर्ट के आधार पर रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ लापरवाही के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *