भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा

BY — November 18, 2014

181112उदयपुर। एक ओर जहां बडे़ बडे़ वरिष्ठ  नेता चुनाव मैदान में नहीं हैं लेकिन शहर जिला भाजपा ने एक बार फिर उदयपुर नगर निगम में निरंतर पांचवीं बार बोर्ड बनाने का दावा किया है हालांकि महापौर के बारे में सभी ने चुप्पी  साधते हुए चयनित पार्षदों तथा पार्टी के वरिष्ठी नेताओं पर छोड़ दिया।

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शहर जिलाध्येक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती सभी बोर्ड ने शहर के विकास में उल्ले खनीय कार्य किया है। विश्वा स है कि निरंतर पांचवीं बार भी भाजपा निगम में बोर्ड बनाएगी। उन्होंउने कहा कि उन सभी चेहरों से सभी चिर-परिचित हैं। उन्होंपने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया।
इससे पूर्व नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने बोर्ड के पांच वर्षीय कार्यकाल में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुडत की वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी चुन्नीसलाल गरासिया ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार ऑल आउट होगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, कुंतीलाल जैन, फूलसिंह मीणा सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *