Header Banner

कांग्रेस के 19 बागी निष्कासित

BY — November 18, 2014

congress-1उदयपुर। उदयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध बागी खड़े सभी 19 प्रत्याशियों को कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध काम करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि वार्ड 4 से बागी अजय पोरवाल, 5 से मुकेश धाबाई, 8 से डाली बाई, 10 से गीता देवी पालीवाल, 11 से भरत रामानुज, 14 से राशिद खान, 20 से आसिक खान, 25 से चांदमल साहू, 32 से जगदीश सालवी, 34 से भगवतीलाल तेली, 38 से रमा वैष्णव, 44 से नजमा मेवा फरोश, 46 से जुबैदा बेगम, 47 से रेशमा सोलंकी एवं रजिया, 49 से अरशद, जावेद खान एवं हीना खान एवं वार्ड 53 से भंवरलाल गमेती को 6 वर्ष के लिए पार्टी निष्कासित किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply