प्रचार थमा, घर घर संपर्क

BY — November 20, 2014

सभी प्रत्याशियों ने वार्डों में धूमधाम से निकाली रैलियां

201111उदयपुर। गत 7 नवम्बर से शुरू हुआ नगर निगम चुनाव के तहत प्रत्याशियों की धूम आज शाम थम गई। चुनावी रैलियों और ढोल-धमाकों से प्रचार बंद हो गया और फिर घर-घर जनसम्पर्क शुरू कर दिया। सुबह से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाया। सभी वार्डों में दिन भर सुबह से धूम रही। कोई रैली तो कोई जुलूस के साथ अपने पक्ष में मतदान की अपील करता नजर आया।

201114201110201112201113भाजपा की वाहन रैली : भाजपा की ओर से सभी 55 वार्डों के प्रत्‍याशियों की सामूहिक वाहन रैली नियत समय 1 बजे के स्थाीन पर ढाई बजे निकली जो भी टुकड़़ों में बंट गई। पहले कुछ वार्डों के प्रत्या शियों की रैली निकली। फिर कुछ वार्डों की रैली ओर निकली। रैली सूरजपोल, झीणीरेत, बड़ाबाजार, घंटाघर, मोती चौहट्टा, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, देहलीगेट सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई बैंक तिराहे पहुंची, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। प्रचार में निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, राजसमंद सांसद हरिओमसिंह शहर जिलाध्यसक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर सहित कई नेताओं ने व्यापक जनसम्पर्क कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे रहे।
201115201116कांग्रेस की रैलियां : कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी आज सुबह से हर वार्डों में रैलियां निकाली जिसमें कई पदाधिकारी शामिल हुए। गली-मोहल्लों में युवाओं के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए हाथों में प्रत्याशी और कांग्रेस का झंडा लेकर प्रचार करते नजऱ आए। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वीरेंद्र वैष्णव सहित कई नेताओं ने अलग-अलग वार्डों की रैलियों में भाग लिया।
वार्ड 19 में भाजपा प्रत्याअशी महेश त्रिवेदी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में वार्ड को आदर्श एवं स्मार्ट बनाया जाएगा। त्रिवेदी ने विज्ञान समिति में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जनता के सहयोग एवं उनके सुझावों को ध्यान में रखकर वार्ड को न केवल आदर्श वरन् स्मार्ट वार्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके तहत कचरा निस्तारण की ठोस नीति को प्रभावी बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *