नर्सिंग छात्र ने की आत्महत्या

BY — November 20, 2014

दो दिन बाद कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश

Police_capउदयपुर। पानेरियों की मादड़ी में एक युवक की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। पता चला है कि युवक ने दो दिन पूर्व आत्महत्या की थी। पुलिस ने उसके कमरे से एक डायरी भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। उक्त युवक यहां पर नर्सिंग की ट्रैनिंग कर रहा था और किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने मृतक के कमरे को सीज कर दिया है। परिजनों के आने के बाद उसकी तलाशी ली जाएगी।

जानकारी के अनुसार सेमारी हाल पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर निवासी गजेंद्र चौबीसा (२०) पुत्र शांतिलाल चौबीसा की लाश आज सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। बताया जा रहा है कि पानेरियों की मादड़ी निवासी जगनाथ मेहता (मेनारिया) ने बताया कि उसके मकान में गजेंद्र किराये पर रहता था। गजेंद्र उदयपुर में रहकर श्रीनाथ नर्सिंग कॉलेज में ट्रैनिंग कर रहा था। आज सुबह जगनाथ उठा, तो गजेंद्र के कमरे में दुर्गंध आ रही थी। जगनाथ ने दरवाजा खोलना चाहा, तो वह नहीं खुला। हिरणमगरी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट तोडक़र देखा, तो गजेंद्र का शव फंदे में लटका हुआ था। पुलिस ने मृतक के पजिरनों को सूचना देते हुए शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गजेंद्र के मकान मालिक के अनुसार गजेंद्र दो दिन पूर्व आया, लेकिन उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। अंदेशा है कि गजेंद्र ने गांव से आते हैं ही आत्महत्या कर ली थी। इसी कारण शव सड़ गया था और बुरी तरह दुर्गंध मार रहा था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *