जमीन विवाद में हत्या

BY — November 21, 2014

फायर से बचने पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला
उपचार के दौरान चिकित्सालय में मौत

211116उदयपुर। शहर के सौभागपुरा सौ फीट रोड़ पर जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने अधेड़ पर फायर किया। निशाना चूक जाने पर बदमाश चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले में घायल अधेड़ की एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम को चित्‍तौड़ा का शव मोर्चरी में रखवाया गया। कल सुबह पोस्‍टमार्टम होगा।

211115सूत्रों के अनुसार शहर के सुखेर थाना क्षेत्र शोभागपुरा सौ फीट रोड़ पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर छोटीलाल मीणा, दिनकर मोगरा, लोकेश पालीवाल, अरूण नागदा ने पार्थ नगर कालकामाता रोड़ निवासी दिलीप पुत्र मदनलाल चित्तौडा़ पर फायर किया। इस दौरान निशाना चूकने पर हमलावर दिलीप को पकड़ चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले में घायल दिलीप को उपचार के लिए एमबी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

211117दिलीप एवं दिनकर मोगरा के बीच नेला गोवर्धन विलास स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है तथा उक्तर जमीन को लेकर पुलिस मे मामला दर्ज हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोपहर में छोटीलाल ने फोन कर उसे सौ फीट रोड पर बुलाया जहां दिनकर व साथियों से उसकी कहासुनी होने पर हवा में फायर किया। इस दौरान निशाना चूकने पर बदमाश उसे पकड़ कर चाकू से चार वार कर गंभीर घायल किया और फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर अतिरिक्तच पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. राजेश भारद्वाज, पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम गोपालसिंह भाटी, पूर्व माधुरी वर्मा, सुखेर थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह सोदा मय जाब्ताि मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घटना स्थल का निरीक्षण कर गोली का खोल बरामद किया। इधर हमले में घायल दिलीप के चिकित्सालय पहुंचने पर हाथीपोल थानाधिकारी राजेश शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में नाकाबंदी कराई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *