Header Banner

स्का्उट-गाइड ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

BY — November 22, 2014

221101उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर द्वारा आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शनिवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्काउट गाइड मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास पर हुआ।

सीओ स्काउट एमआर वर्मा ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर डा. सुजानसिंह, मण्डल उपप्रधान स्काउट-गाइड संगठन के मुख्यातिथ्य एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त, उदयपुर मण्डल मानमहेन्द्र सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुआ। रक्तदान शिविर में 40 स्काउट-गाइड ने रक्तदान किया एवं 150 स्काउट-गाइड ने रक्त की जांच करा आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान हेतु संकल्प पत्र भरे। झुमरलाल वैष्णव, कजोडी़मल बैरवा, सत्यनाराण सोमानी, तिलकेश आमेटा एवं 185 एसटीसी के रोवर रेंजर्स उपस्थित थे। संचालन एमआर वर्मा सीओ (स्काउट) ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply