दो लाख मतदाताओं ने चुनी शहरी सरकार

BY — November 22, 2014

उदयपुर नगर निगम में 63.57 प्रतिशत मतदान

221114उदयपुर। नगर पालिका आमचुनाव 2014 के तहत सम्पन्न मतदान शांतिपूर्ण रहा। शहर में करीब 63.57 फीसदी मतदान रहा जबकि कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में 79.67 मतदान दर्ज किया गया। निकाय चुनाव के तहत शनिवार को शहर की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदाताओं का जोश सुबह 11 बजे तक कम रहा। फिर मतदाता घरों से निकले और झुण्ड के रूप में मतदान करने पहुंचे।

221115221117उदयपुर नगर निगम के लिए शनिवार को मतदान प्रात 7 से आरम्भ हो कर शनैःशनैः बढ़ा जो शाम 5 बजे 63.32 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार नगर पालिका कानोड़ में शाम 5 बजे तक 78.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिला चुनाव नियंत्रण कक्ष द्वारा प्रदत्त आकड़ों के अनुसार उदयपुर शहर में मतदान सुबह ठीक 7 बजे आरम्भ हो कर 9 बजे 10 फीसदी , 11 बजे 21.30 फीसदी, 1 बजे 41.20 फीसदी, अपराह्न 3 बजे 51.43 फीसदी तथा शाम 5 बजे तक 63.32 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
221116नगरपालिका चुनाव 2014 के तहत उदयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में हुए दोपहर 12 बजे तक के मतदान में महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। गृहणियों ने सुबह सुबह ही चूल्हा चौका छोड़ कर मतदान के प्रति अपना जज्बा दिखाया और मतदान किया। इस बार मतदान का समय बदलकर 7 से 6 बजे तक कर दिया गया। पूर्व में यह समय 8 से 5 बजे तक रहता था। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने वार्डों में सुबह से ही चक्कर लगा रहे थे जिससे चुनाव का माहौल बन रहा था। मतदान केन्द्रों से निश्चित दूरी पर लगाए गए बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *