सामूहिक एकादशी उद्यापन 2-3 को

BY — November 23, 2014

UN Logo-newउदयपुर। प्रजापति युवा जागृति संस्थान के तत्वावधान में 2-3 दिसम्बर को सामूहिक एकादशी उद्यापन के कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत की अध्यक्षता में कुम्हारवाडा़ में हुई।

सचिव राजेश प्रजापत ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया और संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इनका कार्यभार सौंपा गया। सचिव ने मेवाडा प्रजापत समाज बन्धुओं से इस कार्यक्रम में बढचढकर भाग लेने के लिये निवेदन किया। इन्होनें बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग 50 जोडों का नामांकन प्राप्त हो चुका है और भी नामांकन प्राप्त होने की संभावना जताई। बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश प्रजापत, उप सचिव संजय, कार्यकारिणी सदस्य सत्यानारायण, रतन, शंकरलाल, संगठन मंत्री बाबूलाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *