Header Banner

भाजपा की आभार रैली कल

BY — November 26, 2014

kamal-logoउदयपुर। नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय व आभार रैली गुरुवार सुबह उप महापौर के नामांकन के बाद टाउनहॉल से निकाली जाएगी। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः टाउनहॉल पहुंचेगी जहां कार्यकर्ताओं को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा नेता संबोधित करेंगे।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम चुनाव के घोषित परिणामों में भाजपा को 55 में से 49 सीटें प्राप्त हुई। इस जीत के बाद भाजपा की और से सभी 49 विजयी उम्मीदवारों व पार्टीजनों के साथ गुरुवार 27 नवम्बर को सुबह 11 बजे उपमहापौर के नामांकन पश्चात् टाऊनहॉल से धन्यवाद व आभार रैली निकाली जाएगी जिसमें गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी निर्वतमान महापौर रजनी डांगी, के नेतृत्त्व में पार्टी के सभी विजयी पार्षद, पार्टी के जिला मण्डल व वार्ड स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मोर्चा और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply