Header Banner

सुबक पड़ीं पूर्व महापौर रजनी

BY — November 26, 2014

भारी मन से निकले सिंघवी

261114उदयपुर। आज जहां चन्द्रसिंह कोठारी के लिए महापौर बनने का जीवन का सबसे सुनहरा क्षण था वहीं पूर्व महापौर रजनी डांगी अपने पद से विदाई लेते समय सुबक पड़ीं। उधर मंडल प्रभारियों के निर्देशानुसार सभी पार्षदों से महापौर के लिए कोठारी के समर्थन में पत्र लेने के बाद हुई घोषणा से निराश और मायूस दावेदार पारस सिंघवी का चेहरा भी लटक गया था।

261110261111महापौर के प्रबल दावेदार और चुनाव ही महापौर बनने की शर्त पर लड़ने वाले पारस सिंघवी काफी मायूस दिखे। निगम से निकलते समय बहुत संयमित रहते हुए सिंघवी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राजनीति में ऐसा ही होता है। वरिष्ठु नेताओं की समझ में जो अच्छाू लगा, वही किया।
261112हालांकि महापौर चयन समिति में निवर्तमान महापौर रजनी डांगी भी शामिल थीं। जानकारों के अनुसार सिंघवी के महापौर नहीं बनने देने की कवायद उसी दिन से शुरू हो गई थी जब निगम में महापौर रजनी डांगी और सिंघवी के बीच जबरदस्तु हॉट टॉक हुई थी। उसी दिन से डांगी सहित कई पार्षद सिंघवी के विरोध में आ गए थे कि एक महिला से बात करने का सलीका होना चाहिए। वह तैश में की गई बातचीत आज सिंघवी के लिए भारी नुकसान का कारण बन गई। सिंघवी पूरे आत्‍मविश्‍वास में थे कि उन्‍हें महापौर बनाया जाएगा लेकिन कहते हैं कि राजनीति में अधिक उम्‍मीदें नहीं रखनी चाहिए।

261115उधर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सभी पार्षदों ने चंद्रसिंह कोठारी के समर्थन में लिखित में समर्थन पत्र मुझे सौंपे हैं। उसके बाद कोठारी को महापौर घोषित किया गया है। प्रक्रिया किसी दबाव में नहीं हुई है। विश्वास है कि कोठारी शहर के विकास में नये आयाम गढ़ेंगे।
261113उधर नवनियुक्त  महापौर कोठारी ने कहा कि मैं मजदूर संघ से आया हूं। सभी को साथ लेकर चलना आदत में है। सीनियर लीडर्स के मार्गदर्शन में शहर का विकास किया जाएगा। अवैध निर्माण, अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply