निगम में समितियों का गठन जल्द

BY — November 30, 2014

बोर्ड बैठक की तैयारी

301107उदयपुर। नगर निगम चुनाव के बाद अब निगम की विभिन्न समितियों के गठन पर सभी की नजर है। इनकी घोषणा पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेता और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद जल्दु ही की जा सकती है।

निगम में भाजपा के पांचवें बोर्ड में कई पार्षद अनुभवी, युवा और पढ़े-लिखे है, जिनको पार्टी समिति अध्यक्ष बनाने का मौका देना चाहेगी। नगर निगम में मुख्यत: 15 समितियां हैं और पार्षद 49 है। समितियों का बंटवारा जातिगत समितिकरण के साथ ही अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
पार्टी कार्यालय में तय होगा : नगर निगम के लिए कार्यकारिणी वाली समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी कार्यालय में तय होंगे। समिति अध्यक्षों के बंटवारे में अनुभव और जाति को मुख्य आधार बनाया जाएगा। साथ ही पार्षद की लोकप्रियता और उसको शिक्षा को भी देखा जाएगा। 55 पार्षदों में से 49 पार्षद भाजपा के है और इनमें कई पार्षद अनुभवी है। कई तो दो या तीन बार पार्षद चुन जा चुके हैं, जिन्हें समिति अध्यक्ष का अनुभव भी है। इनमें पारस सिंघवी, नानालाल वाया, जगत नागदा, हंसा माली, सिद्धार्थ शर्मा, भगवान खारोल, सत्यनारायण मोची शामिल है। इनके अलावा अतुल चंडालिया, देवेंद्र जावलिया, चांदनी गौड़, राकेश पोरवाल को भी मौका दिया जा सकता है।
यह है समितियां : नगर निगम में मुख्यत: 15 समितियां है। प्रशासनिक, निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, वित्त, भवन अनुमति, स्वास्थ, उद्यान, नगर सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं विकास, समझौता एवं अपराधों का शमन, राजस्व, गैराज एवं वाहन संधारण और कच्ची बस्ती सुधार समितियां नगर निगम में गठित की जाती है। इनमें प्रशासनिक के अलावा कुछ और समितियां महापौर अपने पास रखकर अन्य समितियों का बंटवारा करते हैं।
पहली बोर्ड बैठक जल्दी : महापौर चंदरसिंह कोठारी ने बताया कि समिति अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही पहली बोर्ड की बैठक जल्दी ही बुलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि निगम के कार्यों को सुचारू करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में ही बोर्ड बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *