शिशवी में 90 यूनिट रक्तदान

BY — November 30, 2014

301106उदयपुर। संत मनोहर गिरधारी महाराज की 25 वीं दीक्षा जयंती पर समीपवर्ती शिशवी गांव के मुंगारेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव के 90 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया।

प्रवक्ता दिनेश सोनी ने बताया कि सुबह 10 बजे से उदयपुर-कुराबड़ मार्ग स्थित मुंगारेल (शिशवी) में हुए रक्तदान शिविर में डॉ. वंदना छाबडा़, डॉ. जाग्रति भगोरा, डॉ. दीप्ति, डॉ. जेपी, ओमप्रकाश बेनीवाल, मनोहरलाल मीणा, नरेन्द्र डांगी, रतनलाल गुर्जर और गुरूमुख सेवा संस्थान ने सहयोग दिया। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान किया। साथ ही संत के सान्निध्यत में लोगों ने नशामुक्ति, शराब व धूम्रपान छोड़ने का संकल्प किया। रक्तदान शिविर में 100 व्यिक्तियों का लक्ष्य रखा गया जिसकी अध्यक्षता रवीन्द्रपाल सिंह कप्पूछ, संयोजन नितेश सर्राफ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *