Header Banner

एस्परेन्ज़ा में अभिषेक और श्रेया मिस्‍टर एंड मिस फ्रेशर

BY — November 30, 2014

301105उदयपुर। गीतांजली डेन्टल रिसर्च इन्टीट्यूट द्वारा नवागन्तुकों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी गीतांजली ऑडिटोरियम में हुई। आरम्भ में मुख्य अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर. के. नाहर व गीतांजली डेन्टल इंस्टीट्यूट के प्रिंसीपल डॉ. सुभाष रॉय एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. निखिल वर्मा ने दीप प्रज्वरलन कर किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गायन की कई मोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही टेलेन्ट राउन्ड, प्रश्नोत्तरी राउण्ड, फैशन शो, कोमेडी शो हुए। कार्यक्रम के पश्चात् विजेताओं को वाइस चांसलर डॉ. आर. के. नाहर द्वारा पुरस्कार दिए गए। गीतांजली डेन्टल इंस्टीट्यूट के प्रिंसीपल डॉ. सुभाष रॉय ने नव आगन्तुक विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply