हर समस्या के लिए वार्डवासियों के लिए उपलब्ध : गौड़

BY — November 30, 2014

पांच बोर्ड में पहली बार भाजपा के जीतने पर अभिनंदन

301103उदयपुर। पिछले चार बोर्ड में हर वर्ष यहां से कांग्रेस जीतती रही और समस्याएं जस की तस रहीं। इसलिए इस बार भाजपा पर वार्डवासियों ने विश्वास जताया और मुझे जिताया। मैं विश्वास दिलाती हूं कि वार्डवासियों के साथ हर समस्या में खड़ी रहूंगी और निराकरण करवाने का प्रयास करुंगी।

301102ये विचार वार्ड 8 की नवनिर्वाचित पार्षद चांदनी गौड़ ने व्यक्त किए। वे इस वार्ड से पहली बार भाजपा पार्षद चुने जाने पर वार्डवासियों की ओर से रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह संगठन की जीत है। संगठन की ओर से वार्ड प्रभारी के रूप में तनवीरसिंह कृष्णावत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात-दिन एक कर पार्टी को विजयी बनाने का अथक प्रयास किया और उनकी मेहनत रंग लाई।
301104इस अवसर पर वार्ड प्रभारी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने कहा कि जीत किसी एक की नहीं संगठन की होती है। श्री गुलाबचंद कटारिया ने विश्वास जताते हुए वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी। युवा चेहरे पर वार्डवासियों ने भी विश्वास जताया और पहली बार इस वार्ड से भाजपा पार्षद को विजयी बनाया। अब पार्षद की जिम्मेदारी है कि वे वार्डवासियों के हर सुख-दुख में काम आए और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।
इससे पूर्व गौड़ एवं कृष्णावत का वार्डवासियों ने माल्यार्पण कर उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कालू ओड़, रोशन तेली, गोपाल सुहालका, महेन्द्र भगोरा, विक्रम चौहान, राजेन्द्र तेली, सुरेशचंद्र, महेन्द्र, नगेन्द्र, सुधीर लठा, दमयंती, शाहिदा शेख आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *