Header Banner

महिलाओं ने सीखा वेस्ट से बेस्ट वस्तुएं बनाना

BY — December 2, 2014

021213उदयपुर। देवेन्द्र महिला मण्डल ने महिलाओं द्वारा सेलिब्रेशन मॉल के सामने स्थित देवेन्द्र धाम में वेस्ट से बनायी बेस्ट वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर 40 महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट वस्तुएं बनाना भी सिखाया गया।

मण्डल की अध्यक्ष सुधा भण्डारी ने बताया कि नेहा कोठारी ने महिलाओं को धर में पड़ी वेस्ट वस्तुओं समाचार पत्रों से टोकरी, स्टेण्ड, आसन, सीडी एंव कंचों से कैंडल स्टेण्ड, खाली प्लास्टिक बोतल से विभिन्न प्रकार के फूल, पेन होल्डर आदि बनाना सिखाया।

021214महामंत्री ममता रांका ने बताया कि महिलाओं ने बहुत उत्साह से इन वस्तुओं का बनाना सीखा। कार्यक्रम में वार्ड 54 की नवनिर्वाचित पार्षद मंदाकिनी धाबाई ने देवेन्द्र महिला मण्डल का आभार ज्ञापित किया कि उन्होंने महिलाओं के इस उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर रंजना, अनिता आजाद, ललिता सहित कार्यकारिणी की अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply