Header Banner

बैंकों में 3 को हड़ताल, आज किया प्रदर्शन

BY — December 2, 2014

021211उदयपुर। बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई। इसके तहत पहले दिन साउथ जोन के बैंकों में हड़ताल रही वहीं उदयपुर में भोजनावकाश में बैंक तिराहे पर यूको बैंक के समक्ष बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को उदयपुर में बैंकों की हड़ताल रहेगी।

021212दसवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर बैंककर्मियों ने इस वर्ष कई बार हड़ताल की है। बैंककर्मियों का कहना है कि केन्द्रीय बैंक संगठन एवं केन्द्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सरकार केवल 11 प्रतिशत वृद्धि कर रही है जबकि 40 प्रतिशत से वे 30 प्रतिशत पर आ गए हैं। बुधवार को नॉर्दर्न जोन के तहत उदयपुर में भी बैंकों की हड़ताल रहेगी। बैंककर्मी सुबह 9 बजे बैंक तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply