Header Banner

जैन समाज का क्रमबद्ध आंदोलन तय

BY — December 3, 2014

कल जिला कलक्टर को देंगे ज्ञापन

211116उदयपुर। जैन समाज के युवा दिलीप चित्तौडा़ की हत्याट को तेरह दिन बीत जाने के बावजूद मुख्यर आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने को लेकर सकल जैन समाज की हुई बैठक में क्रमबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसके तहत गुरुवार को जिला कलक्टीर को ज्ञापन देगा।

महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्ताुवत के नेतृत्वज में संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसके बाद 5 दिसंबर को सुबह 11 से 1 बजे तक कलेक्ट्री  पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अगले दिन 6 दिसम्ब र को शाम 7 बजे टाउनहॉल से मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 7 दिसम्ब र को दोपहर 1 बजे सर्व समाज की बैठक होगी जिसमें उदयपुर बंद का निर्णय किया जाएगा। बैठक में पारस सिंघवी, सुरेश चित्तौड़ा, कुलदीप नाहर, दिलीप सुराणा, महेन्द्र चितौड़ा, सुन्दरलाल नवाणिया, जिनेन्द्र भगत आदि ने भी विचार व्यकक्तन किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply