एलआईसी के शाखा प्रबंधक के घर चोरी

BY — December 6, 2014

नकदी, जेवर सहित कई सामान चोरी, शादी में गया था परिवार

061205उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों सूने मकान को निशाना बनाकर हुए वहां से जेवर व नकदी चोरी कर ली।

पुलिस के अनुसार पाली हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलानी सेक्टर 14 निवासी मांगीलाल मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि वह एलआईसी की साइफन स्थित शाखा में मैनेजर है। गत 30 नवम्बर को वह परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में भाग लेने पाली गया था। कल शाम आठ बजे लौटने पर देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा था और अंदर रखी अलमारी से 25 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी, लेपटॉप, टीवी सहित कई सामान चोरी हो गए। मांगीलाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *