Sat, September 12, 2026
Header Banner

पत्थर मार कर युवक की हत्या

BY — December 6, 2014

– पत्नी के नाते जाने पर हुआ झगड़ा, आरोपियों की तलाश जारी

Police_capउदयपुर। कुराबड़ थाना क्षेत्र के कल्लों का गुड़ा गांव में पांच लोगों ने युवक की पत्थर मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी।

कुराबड़ थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि कल्लों का गुड़ा निवासी नानूराम (३०) पुत्र भैराजी व उसका एक दोस्त वालाराम कल रात को गांव में किसी काम से जा रहे थे। उस दौरान गांव के ही हेमा, किशोर, नाना, शिवा और पप्पू रास्ते में मिले। दोनों पक्षों की आपस में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान वालाराम वहां से भाग गया। आरोपियों ने नानूराम के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुराबड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बताया गया कि मृतक के भाई काका की पत्नी दो माह पूर्व हेमा के यहां नाते चली गई थी। उसी समय से दोनों के बीच विवाद था। कल रात को नानूराम व उसके दोस्त को अकेला देखकर हमला कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता भैराजी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू दी है। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने गांव में शांति के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply