Header Banner

भाजपा कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच

BY — December 12, 2014

kamal-logoउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा जयपुर के जनपथ पर शनिवार को होने वाले प्रदेशव्यापी बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु हजारों कार्यकर्ता बसों एवं अपने-अपने साधनों से जयपुर कूच कर गए।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने एक वर्ष पूरा कर दिया है। इसी उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाने एवं आम जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जयपुर के जनपथ पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अपेक्षित है।
कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद सामर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के पास प्रदेश से परिचय-पत्र एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भेजी गई है। उदयपुर जिले से करीब 10 हजार कार्यकर्ता अपने-अपने जिले की पंचायतों एवं वार्ड स्तर पर जयपुर की ओर कूच कर गए।
भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत ने बताया कि देहात जिले से अनुमानित 6 हजार 500 कार्यकर्ता बसों एवं छोटे चारपहिया वाहनों से भी परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ एक वर्ष की बेहतरीन सफलता के समारोह में पहुंचने हेतु विभिन्न तहसीलों, पंचायतों, ग्रामों, फलों से जयपुर हेतु कूच कर गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply