Header Banner

मंदिर परिसर में अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा

BY — December 12, 2014

निगम की कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी

121209उदयपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के पांचवें दिन भी कार्रवाई जारी रखी और इसके तहत आज देहलीगेट पर मंदिर परिसर में ही अवैध रूप से लगी दुकानों को तोड़ा गया।

121208जानकारी के अनुसार आज सुबह छह बजे से नगर निगम के अधिकारी और अतिक्रमण रोधी दस्ता देहलीगेट पर पहुंच गया और देहलीगेट पर हनुमानजी मंदिर के पास ही दो दुकानें जिसमें एक में मोबाइल शॉप और दूसरी में चाय का कैबिन लगा हुआ था उसको तोड़ा गया और सारा सामान जब्त कर मंदिर के पुजारी को पाबंद किया। राजस्व निरीक्षक नितीश भटनागर ने बताया की पिछले कई समय से मंदिर परिसर में ही रोड की तरफ दो दुकाने निकाल कर मंदिर के पुजारी ऋ षि चौबे ने बेच दी थी जबकि पुजारी को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बेचने का कोई अधिकार ही नहीं है।

121210पूर्व में दो-तीन बार इनको नगर निगम ने नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के के निर्देश दिए थे, लेकिन ऋ षि चौबे ने दुकाने नहीं हटाई जिस पर निगम ने आज सुबह ही कार्रवाई शुरू की और दोनों दुकानों को तोडक़र हटाया। गौरतलब है कि पूर्व में भी पुजारी द्वारा ही मंदिर के पास और ऊपर अवैध निर्माण करवाया जा रहा था, जिसको रातों रात निगम ने कार्रवाई कर हटवाया था। इस जगह बार-बार अतिक्रमण की कोशिश की जाती है, जिसको हर बार पाबंद किया जाता है
देहलीगेट पर पार्किंग का अतिक्रमण : देहलीगेट पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पार्किंग का जबरदस्त अतिक्रमण है। कंट्रोल रूम के सामने मुख्य रूप से बावर्ची रेस्टोरेंट, होटल दया और होटल मीरा खाने के रेस्टोरेंट है, जहां पर दिन और रात में खाने के लिए आने वाले पर्यटकों की गाडिय़ां आधे से अधिक रोड को घेरे रहती है। इन तीनों रेस्टोरेंट मालिकों के बीच पार्किंग की बात को लेकर ही कई बार झगड़े तलवारबाजी और चाकूबाजी तक हो चुकी है। निगम को चाहिए की इनको पाबंद कर यहां पर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि गाडिय़ां पार्किंग नहीं हो और पार्किंग होने पर भारी जुर्माना हो।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply