Header Banner

रातें सर्द, दिन भी हुआ गुलाबी

BY — December 12, 2014

121206उदयपुर। लेकसिटी के अधिकतम तापमान में दो दिन में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट हुई वहीं न्यूनतम तापमान में स्थिरता के बावजूद रातें अधिक ठंडी हो गई हैं। हवाओं में नमी के चलते शहर में रातें सर्द होने लगी हैं। तापमान में कमी के बाद शाम होते ही सर्दी का अहसास होने लगा है वहीं दिन में धूप शहरवासियों को सुहाने लगी है।

मौसम विभाग डबोक के अनुसार दिन में 1 बजे शहर का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री व बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में दिन का तापमान 27.2 डिग्री से घटकर 23.6 डिग्री पहुंच करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट देखी गई वहीं पिछले तीन दिन से निरंतर गिर रहा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच ठहर गया है।
121207दिन का तापमान गिरने से सर्दी का अहसास यकायक बढऩे लगा है। सर्द हवाओं से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान के घटने-बढऩे की वजह से बच्चे-बूढ़ों के स्वास्थ्य पर असर हो सकता है और मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। ऐसे में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर ही निकलने का सुझाव दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply