Header Banner

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में रक्तदान शिविर

BY — December 12, 2014

121202उदयपुर। गुरू नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस इकाई तथा महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त प्रयासों से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि रक्तदान से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल केडेट कोर के कर्नल मधुर गोयल थे। विशिष्ठ अतिथि डीएस पाहवा थे। अध्यक्षता महेन्द्रपाल सिंह लिखारी ने की। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशलन के सचिव वर्द्धमान मेहता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डॉ. वंदना ने कार्यक्रम में छात्राओं को रक्तदान संबंधी भ्रांतियों का निराकरण किया।
कर्नल मधुर गोयल ने राष्ट्र के श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा में सेवा कार्यों को अपनाने पर बल दिया। एनसीसी प्रभारी रेखा पालीवाल, एनएसएस प्रभारी अनिता चौबीसा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं ने रक्तदान कार्यक्रम में बढ़ चढकर भाग लिया। अभियान में 150 छात्राओं ने रक्त जांच करवाई और रक्तदान 18 छात्राओं ने किया। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए संस्था उपाध्यक्ष श्रीमान चरणजीत सिंह ने भी रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply