Header Banner

कार से कुचलने का प्रयास करने वाले रिमांड पर

BY — December 13, 2014

Police_capउदयपुर। कुराबड़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक को कार से कुचलने के प्रयास में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया। तीनों की रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना टोड़ी निवासी लक्ष्मीलाल पुत्र चखा डांगी कुछ समय पूर्व कुराबड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुरों का गुड़ा निवासी प्रकाश उर्फ धनराज पुत्र वरदा डांगी, गुड़ली निवासी लखाराम पुत्र वक्ता डांगी, नाड़ गांव निवासी गजेन्द्र पुत्र कन्ना डांगी मिले। लक्ष्मीलाल ने जाति समाज की पंचायती में इन लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी की थी, जिससे आरोपी आक्रोशित थे। आरोपियों ने कुराबड़ में युवक को धमकाया और कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply